बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अब मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के फैन को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक करना सुपरस्टार के फैन को भारी पड़ गया है। दरअसल, फैन ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से बिश्नोई के नाम पर कैब बुक की थी, जिसके बाद उसे गिर्फतार कर लिया गया है।