वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का ओटीटी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच खबर है कि जल्द ही एक नई कहानी के साथ सीरीज के दूसरे भाग को रिलीज किया जाएगा। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'मुंबई डायरीज' सीजन को पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। अब हाल ही में, सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है।