फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी चटर्जी की बेटी के निधन के बाद अब दामाद का आरोप- 'शक्ल तक देखने नहीं आईं '

Wed, 18 Dec 2019 02:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
moushumi chaterjee - फोटो : social media
70 के दशक में बतौर हीरोइन काम कर चुकीं एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का गुरुवार को निधन हो गया था। पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से उनका इलाज चल रहा था। मौसमी चटर्जी ने पिछले साल नवंबर में अपने दामाद सिन्हा पर बेटी का ध्यान न रखने का आरोप लगाया था। मौसमी चटर्जी ने उन पर केस भी कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
मौसमी चटर्जी और बेटी रपायल
मौसमी ने साल 2010 में बेटी पायल की शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। साल 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और आपस में दूरियां आ गई थीं। अब डिकी ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है । 
विज्ञापन

3 of 5
Moushumi Chatterjee - फोटो : twitter
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में मौसमी के दामाद ने कहा, 'मुझे मेरी पत्नी से कोई समस्या नहीं थी । मेरी पत्नी आखिरी सांस तक मेरे साथ थी । मुझ पर जो लापरवाही का इलजाम लगाकर केस किया गया था वो भी मैंने जीत लिया था। मौसमी चटर्जी ने मेरी पत्नी की मौत के बाद उसका चेहरा तक नहीं देखा । वो उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुईं ।'

 

4 of 5
moushumi chatterjee
'पायल के पिता और उनकी बहन मेघा जरूर अंतिम संस्कार में आए थे । मौसमी चटर्जी ने पायल की बीमारी का मुद्दा बना दिया था । जबकि पायल की देखभाल को लेकर कुछ सेलेब ने मेरी प्रशंसा भी की थी । मौसमी की तरफ से ही लड़ाई शुरू हुई जो सार्वजनिक हो गई ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसमी चटर्जी
डिकी ने आगे बताया कि पिछले 2 महीनों से पायल अस्पताल में थी लेकिन मौसमी सिर्फ 5-5 मिनट के लिए केवल 5 बार अस्पताल आईं । 'मेरे पास सबूतों की रिकॉर्डिंग है । मैंने उन्हें कभी भी पायल को देखने से मना नहीं किया था।' बता दें कि पायल ने हिंदूजा अस्पताल में आखिरी सांस ली ।
 

अक्षय कुमार ने दे डाली अमित शाह को सलाह, पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने पर पर बोली ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें