फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम लागू के निधन से सदमे में बॉलीवुड सितारे, पीएम ने कहा- 'सालों तक उनके काम को याद रखा जाएगा'

Wed, 18 Dec 2019 01:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shriram lagoo - फोटो : social media
हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वाले श्रीराम लागू का मंगलवार शाम को निधन हो गया । वो 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। श्रीराम लागू ने एक्टिंग के अलावा 20 मराठी प्ले भी निर्देशित किए । उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई । कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है । 

विज्ञापन

2 of 6
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
इसमें सबसे पहला नाम ऋषि कपूर का है । उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'श्रद्धांजलि, सबसे सहज कलाकारों में शामिल डॉ. श्रीराम लागू हमें छोड़कर चले गये। उन्होंने कई फिल्में कीं। दुर्भाग्यवश पिछले 25-30 सालों में उनके साथ काम करने का मौका कभी नहीं मिला। वो पुणे में रिटायर्ड जीवन बिता रहे थे। डॉ. साहब आपको बहुत प्यार।'
 
विज्ञापन

3 of 6
shriram lagoo - फोटो : social media
वहीं निर्देशक मधुर भंडारकर ने लिखा, 'डॉ. श्रीराम लागू के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख पहुंचा । वो एक बहुत अच्छे समाज सेवक और बहुमुखी एक्टर थे । हिंदी सिनेमा और थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति ।'
 

4 of 6
shriram lagoo - फोटो : social media
मशहूर अदाकारा रोहिणी हतंगिणी ने लिखा, 'मुझे याद है कि एक्टिंग करने के दौरान उन्हें कोई भी चीज प्रभावित नहीं करती थी । चाहे वो दर्शकों का शोर हो या साउंड का । वो बस अपनी परफॉर्मेंस में खोए रहते थे । एक बार मैंने उनसे पूछा कि वो कैसे इतने शोर में भी एकाग्र रहते हैं । इस पर उन्होंने कहा कि इसमें दर्शकों का नुकसान है । ये मुझे क्यों प्रभावित करेगा । मैं जो स्टेज पर करने आया हूं मैं वही करूंगा ।'
 
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी श्रीराम लागू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'डॉ. श्रीराम लागू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सालों तक अपनी परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनका काम हमेशा याद रखा जाएगा। उनके प्रशंसकों के साथ मेरी सांत्वना है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shriram lagoo - फोटो : social media
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने श्रीराम लागू के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया- सदी के महान कलाकार श्रीराम लागू जी को मेरी तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि। हमने एक बहुमुखी व्यक्तित्व को खो दिया। एक अद्वितीय रंगमंच अभिनेता ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाया और प्रभाव पैदा किया। 
 

इंडस्ट्री में आने से पहले होटल में काम करती थीं ये अभिनेत्री, 19 सालों में बदल गया लुक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें