फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biopic Bubble Burst: ‘मैदान’ की रिलीज टलने की ये रही असली वजह, आंकड़ों में समझिए कैसे बायोपिक का फूटा बुलबुला

Tue, 10 Jan 2023 07:00 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बायोपिक फिल्मे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े परदे पर बायोपिक फिल्मों का जादू उतर गया है। हॉलीवुड से शुरू हुआ मशहूर शख्सियतों पर फिल्में बनाने का चलन वहां भी अब चल नहीं पा रहा है। और, दुनिया भर के सिनेमा की खबर रखने वालों की मानें तो बीते तीन साल में जिस श्रेणी के सिनेमा की तरफ से दर्शकों ने सबसे तेजी से मुंह मोड़ा है, उसमें बायोपिक सिनेमा सबसे आगे है। यही वजह है कि निर्माता, निर्देशक, अभिनेता अजय देवगन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भोला’ की रिलीज से पहले रिलीज होने जा रही बायोपिक फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज डेट बदलवाकर ‘भोला’ के बाद करा दी है। चर्चा ये भी है कि वीर सावरकर पर बन रही बायोपिक अटक गई है। हिंदी सिनेमा में भी बायोपिक फिल्मों की सफलता का प्रतिशत गिरकर 10 फीसदी पर आ गया है। चलिए आपको बताते हैं पिछली 10 चर्चित बायोपिक हिंदी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड।
विज्ञापन

2 of 11
शाबाश मिट्ठू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाबाश मिट्ठू (15 जुलाई 2022)
क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' को इसकी शुरुआत से ही नजर लगी रही। राहुल ढोलकिया चाहते थे कि इसके सहायक कलाकार भी वही लिए जाएं जो मिताली की टीम के खिलाड़ी लगें, लेकिन इसे बनाने वाली कंपनी वायकॉम 18 के कर्ता धर्ताओं को लगा कि दर्शक इस पर उतना ध्यान नहीं देते। राहुल ने इसी के चलते फिल्म छोड़ दी तो फिल्म के निर्माता अजित अंधारे उन श्रीजित मुखर्जी को ले आए जिनका हिंदी को लेकर भाव जगजाहिर है। 15 जुलाई 2022 को रिलीज हुई 48 करोड़ रुपये के बजट की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इतना भी नहीं रहा कि ये अपनी रिलीज का खर्चा निकाल ले। फिल्म ने कुल 2.23 करोड़ रुपये कमाए।

यह भी पढ़ें: 'रईस' ने असल जिंदगी में दिखाई 'रईसी', सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉम क्रूज से आगे निकले SRK

विज्ञापन

3 of 11
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट (1 जुलाई 2022)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' का संघर्ष भी बहुत लंबा चला। वायकॉम 18 ने इस फिल्म को देखने के बाद रिलीज से इंकार कर दिया। फिल्म पहले अनंत महादेवन को निर्देशित करनी थी लेकिन फिर इसे हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में एक साथ बनाने का ख्वाब देखने वाले हीरो आर माधवन ने इसका निर्देशन अपने हाथ में ले लिया। माधवन ने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की। फिल्म बनी भी बहुत अच्छी लेकिन उत्तर भारत में फिल्म का ढंग से प्रचार इसे रिलीज करने वाली कंपनी यूएफओ ने नहीं किया। इसके बावजूद 25 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म सभी भाषाओं को मिलाकर 50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

यह भी पढ़ें: छोरी 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत, टांके लगवाते हुए वीडियो किया शेयर

4 of 11
सम्राट पृथ्वीराज चौहान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सम्राट पृथ्वीराज चौहान (3 जून 2022) 
बायोपिक फिल्मों से हिंदी सिनेमा के दर्शकों का एतबार डिगा देने वाली फिल्म रही चंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान'। बताते हैं कि ये फिल्म 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी। फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा सिर्फ 68.05 करोड़ रुपये। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर की मुख्य भूमिकाएं थीं। पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर की ये डेब्यू फिल्म रही। फिल्म में इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ को लेकर इसकी खूब आलोचना भी हुई।

यह भी पढ़ें: 'मिस्टर इंडिया' फेम DOP पीटर का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ भी कर चुके हैं काम

विज्ञापन

5 of 11
झुंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

झुंड (4 मार्च 2022)
नागपुर के चर्चित खेल प्रशिक्षक विजय बरसे की बायोपिक झुंड में अमिताभ बच्चन ने विजय बरसे की भूमिका निभाई। फिल्म का निर्देशन उन्हीं नागराज मंजुले ने किया जिनकी बनाई मराठी फिल्म ‘सैराट’ की चर्चा देश दुनिया में खूब हुई। इसी फिल्म पर बाद में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ बनी। लेकिन अपनी पहली हिंदी फिल्म में नागराज मंजुले सिर्फ इसीलिए कामयाबी नहीं हासिल कर सके क्योंकि लोगों की बायोपिक फिल्मों में रुचि लगातार कम होती जा रही है। करीब 22 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 15.16 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: टूट गया सलमान की हिट फिल्मों का ईद से नाता, समझिए क्या होगा 'किसी का भाई किसी की जान' का

विज्ञापन

6 of 11
गंगूबाई कठियावाडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गंगूबाई कठियावाडी (25 फरवरी 2022)
बायोपिक फिल्मों की डोलती दुनिया का पहला अपशकुन ठीक से देखा जाए तो निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में बीते साल की शुरुआत में ही हो गया था। फिल्म कमाल की बनी थी। इसमें अभिनय भी आलिया भट्ट ने शानदार किया। फिल्म का संगीत भी बढ़िया था। कला निर्देशन में फिल्म ने मात खाई लेकिन फिल्म जिसने भी देखी, उसे पसंद आई। लेकिन, करीब पौने दो सौ करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 129 करोड़ रुपये जुटा पाई। फिल्म के निर्माता जयंतीलाल गडा हालांकि खींचतान करके फिल्म की लागत निकालने में सफल रहे लेकिन कारोबारी लिहाज से फिल्म फायदे का सौदा नहीं बन पाई।

यह भी पढ़ें: खान सर ने शो में सुनाए गरीब बच्चों की पढ़ाई की ललक के किस्से, कपिल शर्मा भी हुए भावुक
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म 83 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 83 (24 दिसंबर 2021)
और, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से पहले जिस फिल्म ने बायोपिक का बुलबुला फूटने का सबसे बड़ा ऐलान किया था वह फिल्म थी ‘83’। भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 के वर्ल्ड कप में विश्व चैंपियन बनने के सफर पर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई और कपिल देव की पत्नी रोमी देवी की भूमिका में दिखीं दीपिका पादुकोण। कबीर खान ने निर्देशन में बनी इस फिल्म की लागत रही 270 करोड़ रुपये और फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो पाया सिर्फ 109.02 करोड़ रुपये।

यह भी पढ़ें: जब रवीना के लिए अक्षय से भिड़े सनी देओल, तो डिंपल की इस हरकत से एक्ट्रेस हुई थीं शर्मिंदा

8 of 11
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया (13 अगस्त 2021)
इस रिपोर्ट की शुरुआत हमने अभिनेता अजय देवगन की बायोपिक फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज डेट आगे खिसकने से की थी। अजय देवगन को बायोपिक का भविष्य अपनी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' के समय ही समझ आ गया था। सिनेमाघरों तक पहुंचने में विफल रही इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया। ये फिल्म भारतीय वायु सेना के अफसर विजय कर्णिक की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त जैसे सितारों की मौजूदगी भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का हौसला इसके निर्माताओं को नहीं दे पाई।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए फाइनल राउंड तक पहुंचीं ये फिल्में, रेस में बॉलीवुड आगे

9 of 11
सुपर 30 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपर 30 (12 जुलाई 2019)
हिंदी में बनी बायोपिक फिल्मों में ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘सुपर 30’ को आखिरी निर्विवाद सुपरहिट फिल्म माना जा सकता है। कोचिंग गुरु आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म 'सुपर 30' का निर्देशन विकास बहल ने किया। इस फिल्म से ही अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने बड़े परदे पर पहला बड़ा कदम रखा। करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 146.94 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: अमेरिकन इंग्लिश बोलने पर ट्रोल हुए जूनियर एनटीआर, यूजर्स बोले फेक एक्सेंट

10 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पीएम नरेंद्र मोदी (24 मई 2019)
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी' पर हिंदी सिनेमा के विशेषज्ञों के बीच आज भी चर्चा होती रहती है। फिल्म अच्छी बनी थी, हां इसमें नरेंद्र मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय ढंग से नहीं निभा पाए। कभी संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाले संदीप सिंह ने तमाम लोगों के आर्थिक सहयोग से ये फिल्म बनाई और इसका निर्देशन सौंपा कला निर्देशक से निर्देश बने ओमंग कुमार को। सिर्फ आठ करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23.70 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

यह भी पढ़ें: एंट-मैन का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, सबसे बड़े विलेन की एंट्री ने मचाया तहलका

विज्ञापन

11 of 11
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (25 जनवरी 2019)
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की मेकिंग की कहानी पर ही अलग से फिल्म बन सकती है। अब राज्यसभा तक पहुंच चुके लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद इसके पहले ‘बाहुबली’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुके थे। इस फिल्म की शुरुआत के समय इसका निर्देशन कृष के पास था। फिर कलाकारों की अदला बदली, उनके दृश्यों को लेकर हुई खटपट के बाद कृष को फिल्म से हटाकर फिल्म के निर्देशन की कमान टाइटल रोल कर रहीं कंगना रणौत ने खुद संभाल ली। करीब 175 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 92.19 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

यह भी पढ़ें: 'पठान' के ट्रेलर रिलीज के बीच 'भगवा बिकिनी' विवाद में कूदे खेसारी लाल, कहा- संगीत का कोई...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें