'महादेव सट्टेबाजी एप' सुर्खियों में बना हुआ है। ईडी ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है, जिसके बाद से कई बॉलीवुड सितारें ईडी के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह मामला तब सुर्खियों में आया जब एप के प्रमोटर की दुबई में हुई शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। कथित तौर पर यह शादी 200 करोड़ रुपये की खर्च पर हुई थी और बॉलीवुड हस्तियों को भुगतान हवाला के जरिए किया गया था। इस मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी ईडी के शिकंजे में फंस चुके हैं। हाल ही में कॉमेडियन को भी ईडी ने समन भेजा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा कैसे ईडी की रडार पर पहुंचे।