हर फिल्मी कलाकार का सपना होता है कि उसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करे और दर्शकों की सराहना बटोरे। ऐसे में कलाकार बहुत सोच समझ कर फिल्मों का चुनाव करते हैं। हालांकि, सारी सावधानियां बरतने के बाद भी कई बार फिल्में दर्शकों के बीच चलने में असफल रहती है। किसी भी फिल्म का फ्लॉप होना कलाकार के करियर पर काफी प्रभाव डालता है। ऐसे में कलाकार अपनी फीस कम कर देते हैं, जिससे वह अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकें। तो चलिए जानते हैं कौन से कलाकारों ने अपनी फीस में कटौती की है।