मुंज्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब भूतों की इस दुनिया में नई फिल्म ‘मुंजा’ की बारी है। रिलीज के दिन से ही इसके कलेक्शन का खूब प्रचार हो रहा है। करीब 35 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन इसकी अनुमानित ओपनिंग सात करोड़ रुपये से काफी कम रहा। और, पहले वीकएंड तक भी फिल्म की चाल बहुत शानदार नहीं कही जा सकती। फिल्म की रिलीज को गुरुवार को एक हफ्ता पूरा हो गया और अब तक ये फिल्म अपनी लागत के बराबर कारोबार ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर सकी है और ये इसके बावजूद कि फिल्म अब घटी दरों पर चलनी शुरू हो गई है। बुक माय शो ने गुरुवार से ही फिल्म की टिकट पर 75 रुपये की छूट का एलान कर दिया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा पाने के लिए कम से कम 60 से 65 करोड़ रुपये का कुल कारोबार करना होगा।