फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी जया प्रदा के लिए वोट मांगा करते थे आजम खान, रिश्ते में आई दरार और खो दिया 'सम्मान'

Mon, 15 Apr 2019 01:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जया प्रदा
रामपुर सीट जया प्रदा के लिए नई नहीं है, वो साल 2004 से लेकर 2014 तक रामपुर की सांसद रही हैं। इस दौरान सीट पर उनकी दावेदारी बतौर सपा उम्मीदवार रही थी लेकिन इस बार उनकी दावेदारी सपा के उम्मीदवार आजम खान के खिलाफ है। दोनों के बीच जमकर नोकझोक चल रही है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब आजम खान जया प्रदा के लिए वोट मांगा करते थे।
विज्ञापन

2 of 5
जयाप्रदा
जया प्रदा के राजनीतिक सफर की बात हो और ये दो नाम सामने न आए ये कैसे हो सकता है। वो दो नाम हैं- आजम खान और अमर सिंह। कभी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रहीं जया को लेकर सपा प्रत्याशी आजम खान ने अश्लील टिप्पणी की है। मामला बढ़ चुका है। जया प्रदा और आजम खान मामले में अब पूर्व सपा महासचिव अमर सिंह की एंट्री हो चुकी है। अमर सिंह ने आजम खान को राक्षस कहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Jaya Prada
लेकिन आजम खान और जया प्रदा के बीच आज जो खटास है उसके पीछे की अपनी वजह है। एक समय था जब दोनों के बीच न सिर्फ मधुर संबंध थे बल्कि राजनीति में दोनों एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते थे। दोनों के बीच पहली बार केमेस्ट्री साल 2004 में देखने को मिली। जब जया प्रदा सपा में शामिल हुई थीं और रामपुर से उन्होंने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था।

4 of 5
Jaya Prada - फोटो : social media
इस चुनाव में उनके आज के प्रतिद्वंदी और सपा के दिग्गज नेता आजम खान ने साथ दिया था। उस चुनाव में आजम खान ने जया प्रदा के लिए वोट करने को अपना सम्मान बताया था। हालांकि साल 2009 के लोकसभा चुनाव आने तक स्थितियां काफी बदल चुकी थी। आजम खान और जयाप्रदा के रिश्तों में दरार आ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जया प्रदा-आजम खान - फोटो : Amar Ujala
मई, 2009 में जयाप्रदा ने सपा नेता और विधायक आजम खान पर उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। अब तक जया प्रदा सपा के टिकट पर रामपुर सीट पर चुनाव लड़ा करती थी लेकिन अब वो बीजेपी से चुनाव लड़ेंगी और उनके सामने होंगे कभी उनके लिए वोट मांगने वाले आजम खान। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं लेकिन जया प्रदा के लिए ये लड़ाई प्रतिष्ठा की लड़ाई साबित होती दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें