फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कलंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया, वरुण और श्वेता बच्चन समेत पहुंचे कई सितारे

Mon, 15 Apr 2019 12:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
lia Bhatt, Varun Dhawan, Aditya Roy Kapoor,Shweta Bachchan - फोटो : amar ujala
इस शुक्रवार बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में  संजय दत्त, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'कलंक' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिलीज से पहले मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड केे कई सितारे नजर आए। तस्वीरों के जरिए आपको बताते हैैं 'कलंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग कौन-कौन से सितारे पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 7
Alia Bhatt, Varun Dhawan, Aditya Roy Kapoor, Karan Johar - फोटो : social media
'कलंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टार कास्ट आलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ प्रोड्यूसर करण जौहर भी पहुंचे। गौरतलब है कि 'कलंक' के भव्य सेट को बनाने में 700 से ज्यादा लोगों ने 3 महीनों तक लगातार काम किया। 
विज्ञापन

3 of 7
sonakshi sinha - फोटो : social media
इस मल्टीस्टारर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं। इंडियन लिबास में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। फिल्म 'कलंक' में सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदार निभा रही हैं।

4 of 7
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : social media
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरीं जब वह व्हाइट ड्रेस में 'कलंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग मेें पहुंची। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
hiten, gauri and kunnal - फोटो : amar ujala
'कलंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में टीवी एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टंट हितेन तेजवानी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे। उनके अलावा बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू भी स्क्रीनिंग में नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 7
साजिद नाडियावाल और मनीष मल्होत्रा - फोटो : amar ujala
मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाल भी पत्नी के साथ 'कलंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने पहुंचे। उनके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shweta Bachchan - फोटो : social media
बड़े पर्दे से दूर लेकिन बॉलीवुड के लगभग हर इवेंट में मौजूद रहने वाली अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी 'कलंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं। उनके अलावा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर डेविड धवन भी स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें