फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: लोकप्रियता हासिल करने से पहले ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा सिंगर्स, अब पहचानना होगा मुश्किल

Fri, 06 Aug 2021 01:37 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ए॰ आर॰ रहमान, लता मंगेशकर, बप्पी लहरी - फोटो : Social Media
पुराने समय से ही बॉलीवुड के कई सिंगर्स ऐसे हैं जिन्होने अपनी आवाज से किसी एक्टर को सुपरस्टार बना दिया। जैसे किशोर कुमार की आवाज ने राजेश खन्ना के करियर में चार चांद लगा दिए तो वही हिमेश रेशमिया की आवाज को लोगों ने इमरान हाशमी के एक्सप्रेशंस के साथ बहुत पसंद किया। बॉलीवुड फिल्मों की खासियत होती है उनके गाने। बप्पी दा की आवाज हो या फिर अरिजीत सिंह का गाना इन सभी सिंगर्स ने अपनी आवाज से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है।

लोकप्रिय होने से पहले ऐसे दिखते थे सिंगर्स

कहते हैं जब सफलता आती है तो इंसान के चेहरे का नूर ही बदल जाता है और वो समय के साथ अपने आप को एक नए रूप रंग में ढाल लेता है। बचपन युवा और तीस चालीस की उम्र में चेहरे में काफी बदलाव आता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको गायकों के गानों के बारे में नहीं बल्कि वो जब युवा थे तो कैसे दिखते थे इस बारे में बताएंगे। निश्चित रूप से इनमें से तो कई ऐसे हैं जिन्हें पहचानना आपके लिए वाकई मुश्किल होगा।
विज्ञापन

2 of 11
बप्पी लहरी - फोटो : Social Media
बप्पी लहरी

आई एम अ डिस्कों डांसर सहित बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए। बप्पी लहरी ने अपने गानों के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह कायम की। लेकिन बप्पी लहरी की इस युवा दिनों की तस्वीर को देखने के बाद उन्हें पहचानना वाकई मुश्किल है। वो इस तस्वीर में एकदम फिट लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
ए॰ आर॰ रहमान - फोटो : Social Media
ए. आर. रहमान

ए. आर. रहमान की दिल को सुकून देने वाली आवाज संगीत प्रेमियों को बहुत पसंद आती हैं। फिल्म जगत में उन्हें उनके गानों के लिए लोग बहुत पसंद करते हैं। आज की तरह ही युवा दिनों में भी ए. आर. रहमान के चेहरे से मासूमियत साफ छलकती है।

4 of 11
आशा भोसले - फोटो : Social Media
आशा भोसले

संगीत की दुनिया की रानी आशा भोसले ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। आशा भोसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर को सुरों की देवी कहा जाता है। आशा भोसले भी अपने युवा दिनों में काफी खूबसूरत लगती थीं।
विज्ञापन

5 of 11
बादशाह - फोटो : Social Media
बादशाह

बादशाह ने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है। उनके युवा के दिनों की इस तस्वीर को देखकर उन्हें पहचानना वाकई मुश्किल है।
विज्ञापन

6 of 11
जगजीत सिंह - फोटो : Social Media
जगजीत सिंह

जगजीत सिंह अपने जवानी के दिनों से ही गाने का शौक रखते थे इस तस्वीर में उन्हें पहचानना वाकई मुश्किल है।
विज्ञापन

7 of 11
अल्का यागनिक - फोटो : Social Media
अल्का यागनिक

अल्का यागनिक अपने जवानी के दिनों में बहुत ही खूबसूरत थी और ये तस्वीर इस बात का प्रमाण है।

8 of 11
अरिजीत सिंह - फोटो : Social Media
अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज से हर किसी का दिल जीता।  अरिजीत सिंह को अपने युवा दिनों में काफी अलग लगते थे। इस तस्वीर को देखकर आप उन्हें नहीं पहचान पाएंगे।

9 of 11
हनी सिंह - फोटो : Social Media
हनी सिंह

हनी सिंह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। अपने गानों की बात हो या निजी जिंदगी की उनका विवादों से पुराना नाता है। हनी सिंह के इस बचपन की तस्वीर को देखने के बाद आपके लिए उन्हें पहचानना वाकई मुश्किल होगा।

10 of 11
श्रेया घोषाल - फोटो : Social Media
श्रेया घोषाल

हाथ में माइक लिए छोटे बालों में श्रेया घोषाल बिलकुल ही अलग लग रही हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media
लता मंगेशकर

लता मंगेशकर एक ऐसी गायिका हैं जिन्हें सुनना लोग बहुत पसंद करते हैं। अपने युवा दिनों में भी वो काफी खूबसूरत थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें