Radhe
- फोटो : social media
डीएसके लीगल की तरफ से जारी एक बयान में इस मुकदमे की वजह फिल्म ‘राधे’ के रिव्यू को बताया जा रहा है जोकि सही नहीं है। बयान के मुताबिक, ‘ये. मुकदमा प्रतिवादी के लगातार उन अपमानजनक आरोपों के चलते किया गया है जिसमें वह सलमान खान को भ्रष्ट बताते रहे हैं और उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन का संबंध धोखाधड़ी, बेईमानी और मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ते रहे हैं।’