Tandav Review
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
बता दें कि सीरीज पर हुए बवाल के बाद अली अब्बास जफर पहले ही एक माफीनामा जारी कर चुके हैं। अली ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा था, ‘हम तांडव वेब सीरीज को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को करीब से देख रहे हैं और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ विमर्श के दौरान उन्होंने हमें बड़ी तादाद में आ रही उन शिकायतों और याचिकाओं के बारे में बताया, जिनमें लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बातें कही गई हैं’। उन्होंने स्पष्ट लिखा था कि ‘तांडव एक काल्पनिक कहानी है और किसी व्यक्ति या घटना से इसकी समानता महज एक संयोग है।कास्ट और क्रू सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिना शर्त माफी मांगते हैं’।