सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय ने ये स्पष्ट किया कि कलाकार जिस किरदार को परदे पर निभा रहे हैं, उससे किसी की भावनाएं आहत होती हैं, तो इसकी जिम्मेदारी से कलाकार बच नहीं सकते। अदालत ने साफ कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकारी असीमित नहीं है। इसके बाद वेब सीरीज 'तांडव' को बनाने वालों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है क्योंकि सीरीज के निर्देशक, निर्माता से लेकर इसके कलाकारों और इसे प्रसारित करने वाले ओटीटी के संचालकों तक पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।