सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज से कलाकारों का लुक जारी होने के बाद इसका टीजर भी रिलीज किया गया, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए। रोहित शेट्टी की इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक्शन अवतार में नजर आए। वहीं अब सीरीज के टीजर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी प्रतिक्रिया दी है।