खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
खुशी कपूर ने एक पुराने वीडियो पर टिप्पणी करने वाले एक यूजर को जवाब देते हुए खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत से पहले नाक की सर्जरी और लिप फिलर्स करवाया था। वीडियो में, खुशी एक बच्ची के रूप में अपनी मां श्रीदेवी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे विंडो में उनकी 'द आर्चीज' के प्रीमियर की झलक शामिल है।