जहां 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है वहीं अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म को समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, यह दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। साथ ही इसका आठवें दिन का कलेक्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है।