बीते साल अभिनेता सिद्धार्थ की एक तमिल फिल्म खूब चर्चा में रही, ‘चिट्टा’। चिट्टा माने चाचा। एक चाचा और एक भतीजी के रिश्ते की इस कहानी पर दूसरी भाषाओं में भी रीमेक बनाने की तैयारियां चलती रही हैं। और, अब खबर है कि ऐसी ही चाचा-भतीजी की एक कहानी पर फिल्म बन रही है, ‘हवा सिंह अंडाला’। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और इसके बारे में बात करते हुए फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हर्षिता सिंह फूली नहीं समाती।