चंदू चैंपियन
- फोटो : यूट्यूब
'चंदू चैंपियन' फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। कार्तिक ने फिल्म में मुरलीकांत का किरदार निभाया है। कबीर ने कहा, 'मैंने जब पहली बार फिल्म की कहानी सुनी, तो मैं बहुत प्रभावित हुआ और मुझे लगा कि लोगों को इसे जरूर देखना चाहिए। इसके लिए कार्तिक मेरी पहली और एकमात्र पसंद थे, क्योंकि उनमें बच्चों जैसा आकर्षण है और वह मिट्टी के बेटे जैसा महसूस करते हैं।'