फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan: साउथ इंडस्ट्री में नहीं है बॉलीवुड अभिनेताओं की इज्जत? अरबाज खान के इस बयान ने मचाई हलचल

Sun, 19 May 2024 08:55 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अरबाज खान बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अरबाज पटकथा लेखक सलीम खान के बेटे और सुपर स्टार सलमान खान के भाई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने साउथ इंडस्ट्री में बॉलीवुड कलाकारों की छवि के बारे में बताया है। इसके साथ ही अभिनेता ने खुलासा किया है कि साउथ के लोग  बॉलीवुड वालों को किस नजर से देखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कलाकारों का साउथ सिनेमा की तरफ रुझान बढ़ता ही दिख रहा है। बी-टाउन के अभिनेता अक्सर साउथ फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते ही नजर आते है। अरबाज भी अपनी आगामी साउथ फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। अब अभिनेता ने बताया है कि साउथ में बॉलीवुड अभिनेता ग्रे शेड रोल में ही क्यों नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सिनेमा में बॉलीवुड कलाकारों को नेगेटिव भूमिकाओं में कास्ट करने को लेकर अभिनेता अरबाज ने कहा, ‘मैं ज्यादा नहीं बोल सकता पर मुझे लगता है कि जो उत्तर भारत से कलाकार होते हैं, जो मैंने अभी तक देखा है वह अक्सर कैरेक्टर आर्टिस्ट या नेगेटिव रोल में ज्यादा दिखाई देते हैं मुझे नहीं पता कि क्या उन्होंने वहां पर कभी उत्तर भारत के कलाकार के साथ बड़ी फिल्में की हैं।'

4 of 5
अरबाज खान, शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे कहा, "हमने अब तक जितनी भी फिल्में देखी हैं, जिनमें बॉलीवुड कलाकारों ने दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकार वेंकटेश, कमल हासन, रजनीकांत, चिरंजीवी, नागार्जुन के साथ काम किया है, लेकिन वह कभी मुख्य भूमिका में दिखाई नहीं देते हैं। हमारी अभिनेत्रियों को वहां लीड रोल में कास्ट किया जाता है। उनकी अभिनेत्रियां भी यहां मुख्य भूमिका में कास्ट होती हैं, लेकिन अभिनेताओं के लिए मंजर एकदम अलग है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान. अरबाज खान, सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज इसी साल 'दबंग 4' का भी निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वे सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं।

Cannes 2024: कान में जलवा बिखेर रही हैं कियारा, रेड सी फिल्म फाउंडेशन के गाला डिनर में बार्बी बन पहुंचीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें