बॉलीवुड में अपने काम के साथ-साथ अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली कंगना रणौत इन दिनों भी मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपने बेबाक अंदाज की वजह से अक्सर विवादों में घिरी रहने वाली अभिनेत्री इन दिनों एक तरफ अपने बुआ बनने के चलते लाइमलाइट में हैं, तो दूसरी ओर वह अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' को भी प्रमोट कर रही हैं। दिल्ली में हुई 'तेजस' की खास स्क्रीनिंग के बाद अब अभिनेत्री से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंगना रणौत इस साल दिल्ली की 'लव-कुश रामलीला' में रावण दहन करती नजर आएंगी।