फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: टीवी की ये मशहूर अभिनेत्रियां साउथ फिल्मों में भी बिखेर चुकी हैं जलवा, लिस्ट में बड़े नाम शामिल

Sun, 22 Oct 2023 04:54 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मों में काम करने के लिए इन टीवी अभिनेत्रियों की आखिरी या इकलौती मंजिल सिर्फ बॉलीवुड फिल्में ही नहीं होती हैं। कई स्टार्स साउथ इंडस्ट्री का भी रुख करते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
टीवी हसीनाओं का साउथ में जलवा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के के जाने-माने सितारे अक्सर बड़े पर्दे की ओर अपना रुख करते हैं। ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों में काम करने के लिए इन टीवी स्टार्स की आखिरी या इकलौती मंजिल सिर्फ बॉलीवुड फिल्में ही नहीं होती हैं, ब्लकि कई स्टार्स साउथ सिनेमा की तरफ भी अपना रुख मोड़ लेते हैं। तो आज हम आपको टीवी की दुनिया की ऐसी ही कुछ चर्चित अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने न सिर्फ टीवी में ब्लकि साउथ सिनेमा में अपना झंडा बुलंद किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनीता हसनंदानी
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार अनिता हसनंदानी साउथ इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। बता दें कि अनीता ने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है। हालांकि सबसे ज्यादा पहचान उन्हें ‘काव्यांजलि’ में अंजलि नंदा का रोल प्ले करके मिली। टीवी के अलावा अनीता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।अनीता हसनंदानी ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'थोट्टी गैंग' और 'नुव्वु नेनु' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
अविका गौर
'बालिका वधू’ फेम अविका गौर भी साउथ इंडस्ट्री में भी अपना नाम कर चुकी हैं। टीवी शो में छोटी सी दिखने वाली अविका ने तेलुगु फिल्म ‘उय्यला जम्पला’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगु की तीन और फिल्मों में काम किया। इसके अलावा अविका ने कन्नड फिल्म ‘केयर ऑफ फुटपाथ 2’ में भी काम किया है।

4 of 7
अदिति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति शर्मा
अदिति शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। इसके बाद अदिति ने 2008 में फिल्म 'गुंडे झल्लूमंडी' से साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। अभिनेत्री ने 'बबलू' और 'गुन्डे जल्लुमन्डी' जैसी कई साउथ फिल्मों में काम कर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने टीवी शो 'गंगा' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद वह कई टीवी शो का हिस्सा रहीं। वहीं, अब वह एक बेटे की मां हैं और इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
माही विज
माही विज ने भी टीवी के अलावा साउथ सिनेमा में काम किया है, वह हॉरर फिल्म 'अपरिचितान' में भूत के रोल में दिखीं थीं। हालांकि माहीको टीवी सीरियल 'लागी तुझसे लगन’में नकुशा के किरदार से फेमस हुई थी। उनका यह किरदार आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान हासिल हुई थी। इसके अलावा वह वेब सीरिज 'अकेला' का भी हिस्सा थीं। अभिनेत्री और भी कई हिट शो का हिस्सा रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
श्रद्धा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा आर्या
श्रद्धा आर्या टीवी की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं। श्रद्धा ने भी कई साउथ फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'कलवानिन कढाली' और 'रोमियो' जैसी साउथ फिल्में शामिल हैं। श्रद्धा आर्या ’तुम्हारी पाखी’, ’मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’ और ’ड्रीम गर्ल’ और 'कुंडली भाग्य' जैसे पॉपुलर सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 'कुंडली भाग्य' में उनका प्रीती का किरदार दर्शकों को काफी पसंद है। श्रद्धा के काम को लोग हमेशा ही काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नीति टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
नीति टेलर
एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आईं अभिनेत्री नीति टेलर 'मेम वयासुकु वाचम' और 'पेल्ली पुस्तकं' जैसी कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नीति टेलर क्राइम थ्रिलर 'गुलाम' और 'इश्कबाज' जैसे की शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें