फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'छात्रों को जरूर दी जानी चाहिए मिलिट्री ट्रेनिंग', कंगना ने भारतीय सैनिकों के बारे में की बात

Wed, 11 Oct 2023 05:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह एक सैन्य ड्रामा फिल्म है। अभिनेत्री इस फिल्म का प्रचार कर रही हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में आर्मी ट्र्रेनिंग को लेकर अपने विचार साझा किए। कंगना का कहना है कि ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद देश में सभी के लिए आर्मी ट्रेनिंग अनिवार्य कर दिया जाना जाना चाहिए। कंगना ने सुझाव दिया कि देश में लोगों को अनुशासित बनाने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें सैन्य प्रशिक्षण देना है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना का मानना है कि ऐसा करने से देश को 'आलसी' और 'गैर जिम्मेदार' लोगों से छुटकारा मिल सकेगा। कंगना ने कहा, ''अगर देश में ग्रेजुएशन के बाद हर बच्चे के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया जाए तो हमें इन आलसी और गैर-जिम्मेदार लोगों से छुटकारा मिल जाएगा। यह उनमें अनुशासन पैदा करेगा।''
Bollywood Actress: इन बॉलीवुड हसीनाओं ने बिजनेसमैन संग रचाई शादी, करोड़ों में करते हैं व्यापार
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : social media
इसके साथ ही फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि हमारे सैनिक पूछते हैं कि जब बॉलीवुड अक्सर चीन और पाकिस्तान के कलाकारों के प्रति अपना प्रेम दिखाता है और क्रिकेटर्स उन्हें गले लगाते हैं तो क्या बस हम ही उन्हें दुश्मन समझते हैं? हम ही उन्हें दुश्मन मान देश की सीमा पर लड़ते हैं, इसलिए हमने 'तेजस' बनाई है। 'तेजस' दिखाती है कि एक सैनिक को कैसा महसूस होता है, जब देश के लोग उसकी पीठ पीछे बात करते हैं, जबकि वह सीमा पर लड़ रहा होता है। जब हमारे सैनिक सीमा पर परेशान हों तो माइक्रो-लेवल पर जो बुनियादी काम करने की जरूरत है, वह है विदेशी वस्तुओं का तुरंत बहिष्कार करना।
Kajol: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गदगद हुईं काजोल, बेटी नीसा देवगन की खास तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट

4 of 5
तेजस - फोटो : social media
हाल ही में आठ अक्तूबर को भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर फिल्म 'तेजस' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में, कंगना ने वायु सेना के पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाई है, जहां उन्हें उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक भारतीय इंजीनियर से जासूस बने एक भारतीय को बचाने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन सौंपा गया है, जिसे पाकिस्तान में आतंकवादियों ने बंदी बना लिया है।
Nayanthara: नयतनारा ने इंडस्ट्री में आए बदलाव पर की बात, बोलीं- अब दर्शक चेहरा देखकर आंकलन नहीं करते
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत-इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा कंगना रणौत के पास 'इमरजेंसी' भी है। इस फिल्म में कंगना रणौत भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी जैसे कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।
Permanent Roommates 3: 'परमानेंट रूममेट्स 3' की हो रही प्राइम वीडियो पर वापसी, जानें कब खत्म होगा इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें