फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अटैक: चीन के हैकर्स ने कंगना का अकाउंट किया हैक, तालिबानियों के बारे में लिखा हुआ हटाया

Wed, 18 Aug 2021 01:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अक्सर अपने द्वारा दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर कंगना रणौत बहुत ही सक्रिय हैं। आए दिन उनके किसी न किसी बयान की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है। कंगना पॉलिटिक्स हो या बॉलीवुड सितारे हर किसी पर तंज कसने से बिलकुल नहीं घबराती हैं। कंगना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा में आई हैं।

कंगना का अकाउंट हैक करने की कोशिश की गई

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली है, जिसमें उनका कहना है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा इस बात की जानकारी उन्हें तब मिली जब उन्हें इंस्टाग्राम की तरफ से एक नोटिफिकेशन आया। उन्होंने कहा इंस्टाग्राम टीम की तरफ से उन्हें बताया गया कि चीन में कोई उनका अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
तालिबान के बारे में सारी स्टोरी हुई डिलीट

कंगना रणौत ने इस पोस्ट में लिखा, ‘बीती रात मुझे इंस्टाग्राम की तरफ से एक अलर्ट आया कि चीन में कोई मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वो अलर्ट अचानक ही गायब हो गया और मैंने तालिबान के बारे में जितनी भी स्टोरी डाली थी वो सब भी गायब हो गई। मेरा अकाउंट अचानक ही गायब हो गया। जिसके बाद मैंने इंस्टाग्राम टीम के लोगों को फोन किया और मेरा अकाउंट सक्रिय हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
बहन के फोन से डाली स्टोरी

कंगना ने आगे लिखा, ‘जब भी मैं कुछ स्टोरी लिखने की कोशिश कर रही हूं, मुझे अपना अकाउंट बार-बार बंद करके दोबारा स्टार्ट करना पड़ रहा है। मैं स्टोरी डालने के लिए अपनी बहन का फोन इस्तेमाल कर रही हूं, क्योंकि उसके मोबाइल में भी मेरा अकाउंट खुला है। यह अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी साजिश है। बहुत ही अविश्वसनीय है’।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं कंगना

अपनी फिल्मों से अधिक कंगना रणौत सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कंगना किसी भी मुद्दे पर बात करने से बिलकुल नहीं कतरारी हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम से पहले कंगना ट्विटर पर काफी सक्रिय थीं। लेकिन अक्सर वो किसी न किसी पर निशाना साधते नजर आती थीं। कंगना ने कई बार अपने ट्वीट से हर किसी को हैरान कर दिया। कंगना के एक विवादित ट्वीट के बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अपने फैशन को लेकर आईं चर्चा में

अपने विवादित बयानों के साथ-साथ कंगना रणौत अपने बोल्ड फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वो एक सफेद ट्रांसपेरेंट टॉप पहने दिखाई दी थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की और साथ ही कहा विदेश जाकर अपने संस्कार भूल गई हो ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें