फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ArrestSwaraBhasker: स्वरा भास्कर ने हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना, भड़के यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 18 Aug 2021 11:48 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media
स्वरा भास्कर आए दिन ट्विटर पर कोई न कोई ऐसी बात कह देती हैं, जिसकी वजह से वो विवादों से घिर जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए तालिबानी आतंकियो की तुलना हिंदुत्व से कर दी। उनके इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मुहिम छिड़ गई है।

स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबान के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
सोशल मीडिया पर मचा बवाल

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना हो रही है। लोगों के अंदर उनके इस ट्वीट के बाद उनके प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। आलोचना करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लोग उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आईपीसी की धारा 295 ए के तहत जो भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा उसे कारावास की सजा हो सकती है जोकि 3 साल तक बढ़ाई जा सकती है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
हिंदू धर्म की भावनाओं को पहुंचाई ठेस 

दूसरे यूजर ने उन पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्वरा भास्कर ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है इसके लिए उन्हें तुरंत सजा मिलनी चाहिए?  इसके साथ ही उन्होंने अरेस्ट स्वरा भास्कर हैशटैग के साथ अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया। 
 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
यूपी पुलिस से भी किया आग्रह 

अन्य यूजर  ने अपने ट्वीट में यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'यूपी पुलिस कृप्या स्वरा भास्कर के खिलाफ कड़े से कड़ा एक्शन लिया जाए। वो हमारे हिन्दू धर्म के लिए अभद्र भाषा को बढ़ावा दे रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
लोगों ने कहा भेज दो अफगानिस्तान 

सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्वरा भास्कर ने 'हिंदुत्व आतंक' का अनुभव किया है। अब सरकार को उन्हें छह महीने के लिए तालिबान आतंक का अनुभव करवाने के लिए अफगानिस्तान जरूर भेजना चाहिए। तभी वह तुलना कर पाएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें