फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने तापसी पन्नू को कहा- 'शीमैन' तो भड़के फैंस ने लगाई क्लास, अभिनेत्री ने दी सफाई

Sun, 25 Apr 2021 09:21 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बयानबाजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। कंगना तमाम गंभीर मुद्दें पर अपनी राय रखती हैं जिनपर आमतौर पर कोई भी सेलिब्रिटी बोलने से बचता है। अब कंगना रणौत अपने एक ट्वीट के चलते काफी चर्चा में है। दरअसल, इस ट्वीट में कंगना ने अभिनेत्री तापसी पन्नू को 'शी-मैन' बता दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू, कंगना रणौत - फोटो : instagram/taapsee, kanganaranaut
हालांकि, फैंस को कंगना का ये अंदाज खास पसंद नहीं आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी है। बाद में अभिनेत्री ने फिर अपनी सफाई भी दी है। दरअसल, कंगना रणौत ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट रीट्वीट किया है। इसमें तापसी के बारे में काफी अपमानजनक बातें लिखी हुई हैं। इस पोस्ट में कंगना द्वारा तापसी पर पहले किए गए कमेंट्स की भी बात की गई है। 

विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू, कंगना रणौत - फोटो : social media
इस पोस्ट को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'हा हा, शी-मैन आज बहुत खुश होंगी'। वहीं, कंगना के रिप्लाई पर तापसी के कई फैंस बेहद नाराज हो गए, सभी ने कंगना की क्लास लगानी शुरू कर दी तो एक्ट्रेस ने भी सफाई भी दी है। कंगना ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'एक शी-मैन होना चीप है? ये कितनी कठोरता भरी बात है... मुझे लगता है कि ये उनके टफ लुक्स के लिए एक प्रशंसा है...आप लोग हमेशा नकारात्मक क्यों सोचते हैं, मुझे समझ नहीं आता'।

4 of 5
कंगना रणौत, तापसी पन्नू - फोटो : ट्विटर
बीते दिनों बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर तापसी ने दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, जाह्नवी कपूर समेत कंगना की तारीफ की थी। दरअसल, अवॉर्ड जीतने के बाद तापसी ने अपनी स्पीच में कहा था, ‘कंगना बाउंड्री को और आगे बढ़ाने के लिए शुक्रिया। आप हर साल अपनी बेहतरीन एक्टिंग से एक नया बेंचमार्क सेट कर रही हैं।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ये सभी इस अवॉर्ड के नॉमिनीज थे। वीडिया वायरल होने के बाद जब कंगना ने इसे देखा तो उन्होंने तुरंत ही तापसी को जवाब दिया। कंगना ने लिखा- ‘शुक्रिया तापसी, विमल इलाइची फिल्मफेयर अवॉर्ड की तुम हकदार हो। तुमसे ज्यादा इसे कोई डिजर्व नहीं करता।’ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें