फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arijit Singh Birthday: कभी रियलिटी शो से बाहर हो गए थे अरिजीत, फिर इस गाने से चमका किस्मत का सितारा

Sun, 25 Apr 2021 08:26 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरिजीत सिंह - फोटो : Instagram
अरिजीत सिंह बॉलीवुड जगत के उन गायकों में से एक हैं जिन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा था। आज भले ही अपनी आवाज से अरिजीत लोगों के दिलों पर राज करते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें फिल्मों में गायिकी करने के लिए लंबा संघर्ष किया था। अपने दम पर पहचान बनाने वाले अरिजीत सिंह 25 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अरिजीत के लिए कहा जाता है कि उनकी आवाज में दर्द और मोहब्बत दोनो है जिससे सुनने वाला मोहित हो जाता है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनके करियर से जुड़ी खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरिजीत को संगीत विरासत में मिला है। उनकी मां एक गायिका थीं और मामा तबलावादक थे। वहीं उनकी नानी भारतीय सांस्कृतिक संगीत में रुची रखती थीं। इसके बाद अरिजीत ने तय कर लिया था कि वो भी संगीत में ही अपना करियर बनाएंगे। हालांकि उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं था। बता दें कि शुरूआती दौर में फिल्म 'सांवरिया‘ के लिए गाया उनका गाना ऐन मौके पर फिल्म से निकाल दिया गया था और टिप्स ने उनका जो सबसे पहला अलबम रिकॉर्ड किया था, वह कभी रिलीज ही नहीं हुआ था। हालांकि उन्हें सबसे पहला रिजेक्शन मिला था सिंगिंग रियलियटी शो फेम गुरुकुल से।

 
विज्ञापन

3 of 5
अरिजीत सिंह - फोटो : Instagram
अरिजीत ने अपने गुरू राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर म्यूजिक रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लिया था। इस शो में उनकी आवाज को पसंद जरूर किया गया, लेकिन वो ये शो जीतने में नाकामयाब हुए थे। अरिजीत सिर्फ टॉप 5 तक पहुंच पाए और फिर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि शंकर महादेवन उनकी गायिकी से प्रभावित हो चुके थे ऐसे में फिल्म हाई स्कूल म्यूजिकल 2 के एल्बम के लिए उन्हें एक गाना ऑफर किया था।

4 of 5
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद अरिजीत ने कई गाने गाए और उन्हें कॉन्ट्रेक्ट भी मिलने लगे। उन्होंने प्रीतम और विशाल शेखर के साथ मिलकर बतौर म्यूजिक प्रोग्रामर भी काम किया। अरिजीत फिल्मों में पैर जमाने में लगे हुए थे जब फिल्म 'आशिकी 2' में उन्हें गाना गाने का मौका मिला। इस फिल्म के गाने 'तुम ही हो' ने उन्हें रातों रात बड़ा स्टार बना दिया। इसके बाद बॉलीवुड के दरवाजे अरिजीत के लिए खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरिजीत सिंह
'तुम ही हो' के बाद अरिजीत ने हिट गानों की लाइन लगा  दी। उनके गाए गाने 'फिर भी तुमको चाहूंगा', 'पछताओगे', 'पल', 'खैरियत', 'सोच ना सके', 'इलाही', 'हमारी अधूरी कहानी' ने दर्शकों को दिल जीता। हालांकि अब अरिजीत सिर्फ गायक नहीं रह गए बल्कि संगीतकार भी बन चुके हैं। फिल्म 'पगलैट' में उन्होंने बतौर संगीतकार डेब्यू किया और उनके काम को काफी पसंद किया गया।  ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी वहीं अरिजीत को डेब्यू भी सफल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें