फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर: 'सब मुझसे जलते हैं और मेरे पीछे पागल हैं', मनोज बाजपेयी के मानहानि केस करने पर बोले केआरके

Thu, 26 Aug 2021 11:09 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमाल आर खान, मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय में सितारों के बीच काफी तनातनी का माहौल देखने को मिल रहा है। कुछ सेलेब्स खुलकर बॉलीवुड के दूसरे सेलेब्स के बारे विवादित बातें कर रहे हैं और उन पर केस दर्ज हो जा रहा है। इसमें बॉलीवुड के विवादित स्टार केआरके का नाम शामिल है। हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इंदौर की एक अदालत में खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

केआरके ने खुद को बताया ब्रैंड

दरअसल, आरोप है कि केआरके ने कथित तौर पर अभिनेता के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था। इस बात की जानकारी मनोज के वकील परेश एस जोशी ने मीडिया को दी थी। अब सलमान खान के बाद मनोज बाजपेयी भी केआरके पर मानहानी का मुकदमा ठोक चुके हैं। हालांकि इन सारी बातों से इतर केआरके ने इसे अपनी ही तारीफ बताया है और खुद एक बड़ा ब्रैंड भी कहा है।


विज्ञापन

2 of 5
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'सुनील पॉल ने भी फैमिली मैन 2 के लिए वही कहा था जो मैंने कहा। हालांकि मनोज बाजपेयी को उनकी बात बात बुरी नहीं लगी। अगर सुनील कुछ कहते हैं तो मनोज बाजपेयी को फर्क नहीं पड़ता लेकिन मैं कहता हूं तो उन्हें दिक्कत होने लगती है। इसका मतलब ये है कि बॉलीवुड के लोग मुझसे जलते हैं और मेरे पीछे पागल हैं, सिर्फ मैं , मैं , मैं, द ब्रांड केआरके'। अब केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'हां बस यही बचा है' अब वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया है। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा, 'आप ट्वीटर कब छोड़ रहे'।
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram
बता दें कि मनोज बाजपेयी की ओर से कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के सामने केआरके के एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत पेश की गई। इसमें केआरके के खिलाफ धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई गई। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि केआरके ने 26 जुलाई को बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था। इससे 52 वर्षीय अभिनेता की इंदौर के फैंस के बीच छवि खराब हुई।

4 of 5
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसे लेकर अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने फिल्म राधे की खराब समीक्षा की है इसलिए उन पर केस किया गया है जबकि सलमान के वकील का कहना था कि इसकी वजह खराब समीक्षा नहीं बल्कि केआरके का सलमान को लेकर दिया गया आपत्तिजनक बयान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद से ही केआरके और ज्यादा लाइमलाइट में आ गए। उन्होंने शाहरुख खान और कंगना रणौत को लेकर भी विवादित बयान दिये थे। साथ ही विराट अनुष्का और सैफ करीना की शादी को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी जिस पर फैंस ने काफी नाराजगी भी दिखाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें