फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए डॉन के पंडाल में दुआ मांगने पहुंच गई थीं जया, याद है वो दर्दनाक हादसा

Thu, 03 Jun 2021 07:10 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ और जया - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेमिसाल जोड़ियों में से एक मानी जाती है। 3 जून 1973 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। जया और अमिताभ की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है। सिमी ग्रेवाल के चैट शो के दौरान अमिताभ ने अपनी और जया की पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में बताया था। बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे। अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो। जया बिल्कुल वैसी ही थीं। इसी वजह से अमिताभ मन ही मन जया को पसंद करने लगे थे। इसके काफी समय बाद ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म 'गुड्डी' की स्क्रिप्ट लेकर अमिताभ के पास आए। 'गुड्डी' के बाद दोनों ने फिल्म 'एक नजर' में साथ काम किया। इस फिल्म के साथ ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो चुकी थी। इसके बाद 3 जून 1973 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में अमिताभ और जया के कुछ रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हुई थी। आज उनकी शादी की सालगिरह पर हम आपको उनसे जुड़ें कुछ किस्से बताएंगे..
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan & Jaya Bachchan - फोटो : Social Media
यह किस्सा फिल्म कुली से जुड़ा है। आज इस फिल्म को रिलीज हुई 39 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कादर खान, वहीदा रहमान, पुनीत इस्सर और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के एक सीन को फिल्माने के दौरान अमिताभ बच्चन पुनीत इस्सर द्वारा गलती से बुरी तरह से घायल हो गए थे। अमिताभ के पेट और आंत में गंभीर चोट आई थी।


 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Social Media
इसके बाद बिग बी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उनका लगभग आठ घंटों तक ऑपरेशन चला और फिर बहुत लंबा इलाज चला था। अमिताभ बच्चन की हालत इतनी नाजुक हो गई थी कि देशभर में मौजूद उनके हजारों फैंस सलामती की दुआ मांगने लगे थे। वहीं अमिताभ बच्चन के लिए उनकी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन खुद सिद्धि विनायक मंदिर गई थीं। 

4 of 5
amitabh bachhchan and jaya bachchan - फोटो : social media
खबरों की मानें तो पति की सलामती के लिए जया बच्चन मुंबई के ताकतवर डॉन में से एक वरदा राजन के बनवाए गए पंडाल में भी गई थीं। ताकि जल्द अमिताभ बच्चन की तबीयत में सुधार हो सके। मशहूर लेखक एस हुसैन जैदी की किताब 'डोंगरी से दुबई तक: मुंबई माफिया के छह दशक' के अनुसार धार्मिक व्यक्ति होने के कारण डॉन वरदा राजन माटुंगा स्टेशन के बाहर गणेश पंडाल पर अनगिनत पैसे खर्च करता था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachhchan and jaya bachchan - फोटो : social media
किताब के अनुसार वरदा राजन के कद के साथ पंडाल का आकार और चमक-दमक भी बढ़ती गई। इसी दौरान बहुत सी बड़ी हस्तियां पंडाल में दुआ मांगने के लिए आने लगी थीं। जिसके बाद ऐसी अफवाह उड़ी थी कि जया बच्चन ने भी इसी पंडाल में तब अमिताभ बच्चन की जिंदगी की दुआ मांगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें