फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: जवान के लेखक सुमित अरोड़ा ने शाहरुख खान को बताया 'बॉलीवुड का जिंदा बंदा', किंग खान दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sat, 23 Sep 2023 06:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, सुमित अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जवान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दी गई है। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने आकर्षक संवादों की वजह से काफी सराहना बटोर रही है। इसका श्रेय लेखक सुमित अरोड़ा को जाता है। इस बीच लेखक ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में शाहरुख के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।
Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी में शामिल होंगी सानिया मिर्जा, जल्द पहुंचेंगी उदयपुर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुमित अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अभिनेता के साथ काम करने को याद करते हुए लिखा, “पिछले तीन साल कई मायनों में अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और यादगार रहे हैं। इस सुपर स्पेशल फिल्म के लिए संवाद लिखना, एक पावरहाउस फिल्म निर्माता के साथ काम करना, एक बेहद समर्पित टीम के साथ काम करना, जिन्होंने फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया और फिर... यह खूबसूरत इंसान शाहरुख खान।''
विज्ञापन

3 of 5
सुमित अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
“मुझे नहीं पता कि मैं उनके बारे में कुछ नया कह पाऊंगा या नहीं, लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि वह एक जादुई इंसान हैं। प्रेम की चलती-फिरती बातें करती गठरी। जो भी उनसे मिलता है वह विशेष महसूस करके वापस आता है। वह एक ऐसा सितारा हैं जो न केवल चमकता है, बल्कि आप पर अपने स्टारडस्ट भी फैलाता है। मुझे उनके जादू को इतने करीब से देखने का सौभाग्य मिला है, कैमरे के सामने और कैमरे के बाहर भी। उनसे सीखने के लिए अभी बहुत कुछ है।''

4 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट पर किंग खान का भी अब जवाब आ चुका है। उन्होंने हमेशा की तरह इस पोस्ट पर भी खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने लिखा, “अभी भी लंबा ही लिखा है। संक्षिप्त बेटा संक्षिप्त। अपनी रचनात्मकता में प्यार को निवेश  करना, लेकिन उससे प्यार न करने की क्षमता एक लेखक के पास उसका सबसे बड़ा गुण होता है। आप जवान के निर्माण के दौरान ताकतवर स्तंभ रहे हैं और आपके संवादों ने फिल्म को यादगार बना दिया है। लव यू।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि जवान बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। हाल ही में फिल्म ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री ली है। माना जा रहा है कि शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े आने तक यह पठान की कुल कमाई को पीछे छोड़ देगी। इस फिल्म के बाद शाहरुख जल्द ही डंकी में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।
Singham 3: 'सिंघम' से लोगों को जा रहा गलत संदेश, फिल्म पर फूटा बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति का गुस्सा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें