फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ईडी दफ्तर नहीं पहुंचीं जैकलीन और साउथ एक्ट्रेस उमा माहेश्वरी का निधन, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 18 Oct 2021 07:37 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
उमा माहेश्वरी, जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Social Media
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस प्रर्वतन निदेशालाय (ED) के दफ्तर नहीं पहुंचीं। उन्हें तीन बार समन जारी किया जा चुका है लेकिन वे अब तक पेश नहीं हुई हैं। जैकलीन को सोमवार सुबह 11 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचना था। जैकलीन के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर ED की नजर है. उनके मुताबिक जैकलीन का कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन है और इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ होनी है।

 
विज्ञापन

2 of 10
उमा माहेश्वरी - फोटो : Facebook
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री उमा माहेश्वरी के अचानक निधन से हर किसी को गहरा झटका लगा है। 40 वर्ष की उमा लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं और रविवार को उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। उमा के परिवार में उनके पति मुरगन हैं जो पेशे से एक पशु चिकित्सक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उमा थोड़ा असहज महसूस कर रही थीं और वो अचानक ही जमीन पर गिर गईं। उमा के निधन के बाद साउथ सिनेमा के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।
 
विज्ञापन

3 of 10
पूजा बेदी और मानेक - फोटो : Instagram
एक तरफ जहां देशभर में कोविड 19 का कहर कम होता हुआ दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी तरफ जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी को कोविड हो गया है, उनके मंगेतर भी कोविड की चपेट में आ गए हैं। पूजा बेदी ने कोरोना की कोई भी वैक्सीन नहीं लगवाई है और ना ही वो आगे लगवाएंगी। हाल ही में अभिनेत्री पूजा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है। साथ ही उनके मंगेतर और काम करने वाली मेड भी इसकी चपेट में आ गए हैं। उन्हें कुछ दिनों से एलर्जी की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें खांसी हो गई। उसके बाद बुखार शुरू हो गया। टेस्ट करवाने पर मालूम हुआ की उन्हें कोरोना संक्रमण है। दिलचस्प बात यह है कि पूजा ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का सहारा नहीं लिया बल्कि वे अपनी नैचरल इम्यूनिटी (प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता), वैकल्पिक उपचार और वेलनेस प्रैक्टिस से ठीक होने का निर्णय लिया है। वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगा था, उनमें से 99 प्रतिशत लोग भी ठीक हो गए थे और जिन्हें वैक्सीन लगा था, उनमें भी 99 प्रतिशत लोग ठीक हो गए थे। उन्होंने कहा कि ध्यान रखने की जरूरत है, घबराने की नहीं।
 
COVID-19: पूजा बेदी और उनके मंगेतर को हुआ कोरोना, इसलिए किया वैक्सीन न लगवाने का फैसला




 

4 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स केस में शाहरुख खान का लाडला बेटा आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में है। आर्यन को जेल में आम कैदियों की तरह ही रहना पड़ रहा है। आर्यन का अंडर ट्रायल नंबर N956 है। जेल में किसी अंडर ट्रायल कैदी को उसके नाम से नहीं बल्कि उसके नम्बर से बुलाया जाता है। अब खबर है कि जेल में आर्यन खान को आम कैदियों से ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। आर्यन को दूसरे कैदियों से अलग एक खास बैरक में रखा गया है। उसे क्रूज ड्रग्स के बाकी आरोपियों से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। आर्यन पर जेल के अधिकारी नजर रख रहे हैं। दरअसल स्टारकिड को जेल की सामान्य परिस्थितियों और भोजन को अपनाने में कठिनाई हो रही है, आर्यन लगातार तनाव में है, कैंटीन से वह बेहद कम खाना खा रहा है। खाने में वह ज्यादातर बिस्कुट ही खा रहा है ऐसे में जेल के अधिकारियों को उसके स्वास्थ्य की काफी चिंता है।



 
Aryan Khan Drug Case: 'कैदी नंबर 956' आर्यन खान को किया गया स्पेशल बैरक में शिफ्ट, इसलिए बढ़ाई गई सुरक्षा

 
विज्ञापन

5 of 10
दिव्या दत्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिव्या दत्ता ने डीएफडब्ल्यू साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म शीर कोरमा में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता । यह पुरस्कार उन्हें सोमवार को अमेरिका के डलास में दिया गया । फिल्म हर जगह वाहवाही और ख्याति हासिल कर दुनिया भर के फ़िल्म फ़ेस्टिवल्ज़ में हिस्सा ले रही है। फराज अंसारी द्वारा निर्देशित, शीर कोरमा में शबाना आजमी, दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर हैं। फ़िल्म की कहानी दिल को छू लेनेवाली कहानी है जो LGBTQA + समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है। दत्ता ने अमेरिका में एक इवेंट में अपनी दूसरी किताब भी लॉन्च की । ' द स्टार्स इन माय स्काई ' नामक पुस्तक दत्ता का फिल्म उद्योग में उन लोगों के साथ यादगार अनुभव और बातचीत है जो अब तक उनके सफर का अहम हिस्सा रहे हैं ।
 
Sheer Qorma: दिव्या दत्ता ने शॉर्ट फ़िल्म शीर कोरमा के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

 
विज्ञापन

6 of 10
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज के लिए पूरी इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। वह खुलकर हर मुद्दे पर बात करती हैं। यहां तक की फिल्में न होने पर भी वह बिंदास काम मांगने से भी पीछे नहीं हटतीं। लेकिन कई बड़ी फिल्मों में स्ट्रांग अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता का बचपन बेहद डरावना रहा है। दरअसल, नीना ने हाल में ही खुलासा किया है कि बचपन में उनका शोषण हो चुका है। उनका शोषण और किसी ने नहीं बल्कि उनके डॉक्टर और दर्जी ने किया है। लेकिन नीना ने अपनी मां के डर की वजह से कभी उनसे इस बात का जिक्र नहीं किया। नीना को ऐसा लगता था कि जो कुछ भी उनके साथ हुआ दोषी उन्हें ही ठहराया जाएगा। बात तब की है जब नीना स्कूल में पढ़ती थीं। वह एक बार अपने भाई के साथ आंखो के डॉक्टर के पास गईं थीं। भाई वेटिंग रूम में बैठा था जबकि वह अंदर थीं। नीना बताती हैं ‘डॉक्टर ने मेरी आंख की जांच शुरू की और अचानक वह अन्य जगहों को भी चेक करने लगा, जिसका मेरी आंख से कोई संबंध नहीं था। जब मेरे साथ यह सब हुआ तो मैं बहुत डर गई थी। मुझे खुद से नफरत होने लगी थी। घर के एक कोने में चुपचाप बैठकर रोने लगीं।
 
दर्द-ए-बयां: बचपन में डॉक्टर ने नीना गुप्ता का कई बार किया था शोषण, कहा- डर लगता था...




 
विज्ञापन

7 of 10
राकेश बापट - फोटो : Instagram
टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई विवाद होने लगा है। शो के पहले ही दिन से घर में घमासान मचा हुआ है। हर कंटेस्टेंट किसी न किसी से लड़ रहा है। हाल में ही अफसाना खान ने शमिता शेट्टी को न सिर्फ गालियां दीं बल्कि बुढ़िया भी कहा। इस बात पर सलमान ने अफसाना की जमकर क्लास लगाई। लेकिन अब शमिता के साथ बिग बॉस ओटीटी में साथ रह चुके उनके दोस्त राके बापट को उनकी चिंता सताने लगी है। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस की टीम की तरफ से करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए अप्रोच किया जा रहा है। खबरों की मानें तो मेकर्स घर में शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापट और करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर की शो में एंट्री कराना चाहते हैं। अगर बात बनी तो दोनों शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो शो और भी दिलचस्प हो जाएगा।
 
Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में राकेश बापट करेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री! करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को भी मिला ऑफर!


 

8 of 10
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ बातचीत करते हैं।  इतना ही नहीं अनुपम खेर सोशल मीडिया के जरिए अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खास खुलासे करते रहते हैं। फैंस को सबसे ज्यादा उनकी मां दुलारी की वीडियोज बेहद पसंद आती है। अनुपम खेर ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की है। दरअसल, वह इस वक्त अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में हैं, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम खेर सीढ़ियों पर चढ़ते हुए अपने आस-पास का खूबसूरत नजारा भी दिखाते हैं। इस दौरान वह गिरते गिरते बच जाते हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर लिखते हैं, 'आमतौर पर अपने साहस का अंदाज़ा तभी होता है जब हम अपने आपको मुश्किल हालात में डालते है।सूरज बड़जात्या की ‘ऊँचाई’ फ़िल्म की नेपाल शूटिंग ने एहसास दिलाया कि थोड़ा हंसते हुए काम करने से रास्ता आसान लगता है। चेहरा लाल हो गया है, साँस फूल रही है। लेकिन इरादे बुलंद है! जय हो!'
 
Video: अनुपम खेर का ठंड से चेहरा हुआ लाल, कांपते हुए कहा- सांस फूल रही है...

 

9 of 10
सबा अली खान - फोटो : instagram
सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार के सदस्यों की पुरानी और नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की सगाई की पुरानी तस्वीर यूजर्स के लिए डाली थी। जिस पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी, जिसमें शर्मिला और मंसूर अली को शाही अंदाज में दिखाया गया था। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शर्मिला और मंसूर एक समारोह के दौरान फर्श पर बैठे थे। दोनों के गले में माला थी। शर्मिला जहां भारी रेशमी पोशाक में माथे पर मांगटिके के साथ दिख रहीं थीं, वहीं मंसूर के कंधों के चारों ओर एक शॉल था। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद सबा को इंटरनेट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
 
सोशल मीडिया: माता-पिता की पुरानी तस्वीर डालने पर ट्रोल हुईं सबा, गुस्से में यूजर्स को दी ऐसी प्रतिक्रिया


 
विज्ञापन

10 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार रही। इस सीजन में शुरुआत से ही तकरार और प्यार दर्शकों को देखने को मिला। शनिवार की रात मेजबान सलमान खान ने जहां सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाई तो वहीं संडे को वीकेंड के वार में थोड़ी मस्ती और थोड़ा ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान शमिता शेट्टी अभिनेत्री से रेडियो जॉकी बनती हुईं दिखाई दी तो वहीं विशाल अन्ना बनकर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई दिए। इन सबके बीच घर में ईशान ने मायशा को खुल्लेआम प्रपोज कर दिया। फराह खान को जब सलमान खान ने ये बताया कि ईशान ने घर पर मायशा को प्रपोज कर दिया है तो फराह खान ने मजाक में कहा कि अब तीसरे हफ्ते में इन दोनों की शादी भी हो जाएगी और फिर शो खत्म होते-होते बच्चे भी हो जाएंगे। फराह खान ने कहा कि इतना फास्ट प्यार उन्होंने पहली बार देखा है। फराह खान ने मजाक में कहा, ‘पहली नजर में प्यार तो सुना था, ये तो पहली रात का प्यार है।'
 
Bigg Boss 15: ईशान ने मायशा को घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, फराह खान ने कहा- घर में ही होंगे बच्चे

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें