आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज की शुरुआती कुछ फिल्में फ्लॉप रही थीं लेकिन सलमान के साथ फिल्म 'किक' के बाद उनके करियर में भी किक आई है। इसके बाद फिल्म 'जुड़वा 2' की सफलता के बाद तो जैकलीन की डिमांड बढ़ गई है। फिलहाल सलमान के साथ ही 'रेस 3' की शूटिंग में व्यस्त जैकलीन की एक और फिल्म की खबर समाने आई है जिसमें वह बोल्ड लुक में फिल्म के हीरो संग रोमांस करती नजर आएंगी।