भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के फैंस के लिए एक धमाकेदार खबर है। युवी अपने दमदार छक्के-चौके से भारत को हमेशा से ही जीत दिलाते रहे हैं मगर क्रिकेट के बाद युवराज अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 4
जी हां युवराज जल्द ही एक्टिंग के क्षेत्र में भी छक्के-चौके मारते नजर आएंगे। दरअसल क्रिकेट ड्रामा वेब सीरिज 'इंसाइड एज' की शानदार सफलता के बाद सीरिज के डायरेक्टर करण आयुष्मान ने इस सीरिज की दूसरी किस्त को बनाने का फैसला किया है जिसमें उन्होंने युवी को लेने का विचार बनाया है।
विज्ञापन
3 of 4
ऋचा चड्ढा और विवेक ओबरॉय स्टारर इस सीरिज को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। इसलिए आयुष्मान ने इसकी अगली सीरिज को और अच्छे से प्रस्तुत करने के लिए युवराज को सीरिज में कास्ट करने का फैसला किया है।
खबरों की माने तो आयुष्मान भी अपनी इस सीरिज को ओर भी प्रभावी बनाना चाहते हैं इसलिए वह युवराज से बात भी कर रहे हैं। 'इंसाइड एज' की पहली सीरिज में काम कर चुके युवराज के दोस्त अंगद बेदी भी उन्हें इस सीरिज में काम करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं।