फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: इमरान खान ने डिप्रेशन से जूझने के दिनों को किया याद, बोले- 'मैं तब कोई भी काम बहुत मुश्किल से...'

Sat, 20 Apr 2024 09:37 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान खान ने कहा, 'जाने तू या जाने ना के रिलीज होने के एक सप्ताह पहले अगर मैं सड़क पर चलता था, तो सब कुछ नॉर्मल होता था। इसके रिलीज होने के एक सप्ताह बाद अचानक कुछ लोग मेरी कार का पीछा करने लगे।'
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर है। उनके चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरस गए हैं। वहीं, धीरे-धीरे वह अब सुर्खियों में आना शुरू कर रहे हैं। अभिनेता को उनकी फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से खूब पहचान मिली थी। उन्होंने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन में चले गए थे। अब हाल ही में इमरान ने अपने ऑफ-स्क्रीन समय के बारे में खुलकर बात की है। अभिनेता ने अपने जीवन के उस समय को याद करते हुए कहा कि वह मुश्किल से काम करने में सक्षम थे।
विज्ञापन

2 of 5
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मैं उन वर्षों में काम करने में सक्षम नहीं था। मैं बहुत मुश्किल से कोई भी कार्य करता था। आप जब गहरे और गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे हों, तो सुबह उठना और फ्रैश होना भी एक बड़ा काम लगता है।' अभिनेता ने बताया, 'थेरेपी अपॉइंटमेंट में जाना भी उनके लिए एक काम था।' 

शहनाज की बोल्डनेस और सुरभि के ट्रेडिशनल लुक ने लगाई इंटरनेट पर आग
विज्ञापन

3 of 5
इमरान खान - फोटो : इमरान
उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने गायब होने की पूरी कोशिश की। मैं कई कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुआ। क्या आप जानते हैं कि लोग किस हद तक सुर्खियों से चिपके रहते हैं? पर मैंने वह सब नहीं किया। फेमस रहने के लिए आपको जो करना चाहिए, मैंने हमेशा उसके बिल्कुल विपरीत किया। फिर भी आज मैं यहां हूं।'

4 of 5
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा, 'जाने तू या जाने ना के रिलीज होने के एक सप्ताह पहले अगर मैं सड़क पर चलता था, तो सब कुछ नॉर्मल होता था। इसके रिलीज होने के एक सप्ताह बाद अचानक कुछ लोग मेरी कार का पीछा करने लगे।' इमरान खान ने कहा, 'जब एक फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो वही इंडस्ट्री के लोग जो मेरी पीठ थपथपाने में थोड़ा-बहुत हिचकिचाते थे। अचानक से कहने लगे कि आप तो सीजन से बाहर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इमरान ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े डर ने उन्हें ये एहसास दिलाया कि वह स्वस्थ, मजबूत और सक्षम नहीं हैं। 2016-2017 के आसपास अभिनेता ने अपने स्वास्ठ को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा आप अपने स्वास्थ को खुद की भलाई के लिए प्राथमिकता देते हैं।  

Surbhi Chandna: ‘पति प्रशंसा दिवस’ पर सुरभि चंदना ने पति को रुमानी अंदाज में दी शुभकामना, वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें