फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: इन पांच फिल्मों में अभिनेता ने पाकिस्तान को चटाई धूल, अकेले दुश्मनों का किया सामना

Sun, 24 Oct 2021 02:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच की दरार सालों पुरानी है। दोनों देश जब भी टकराते हैं, तब इसे एक युद्ध के रूप में लिया जाता है। सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि खेल से लेकर मनोरंजन के क्षेत्र में भी भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद साफ झलकता है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान के तनाव के बारे में बताया गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर हमेशा हिट रही हैं। इसी तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई ऐसी फिल्में हैं, जिसमें अभिनेता पाकिस्तान को धूल चटाते हुए नजर आए थे। आइए आपको ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं।

पटना से पाकिस्तान
भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ में दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेता ने एक ऐसे आदमी का किरदार निभाया था, जो परिवार और गर्लफ्रेंड की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान से घुस जाता है और फिर दुश्मनों पर अकेले ही भारी पड़ता हुए नजर आता है।
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन चाही पाकिस्तान से - फोटो : सोशल मीडिया
दुल्हन चाही पाकिस्तान से
फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर प्रदीप पांडेय चिंटू, तनुश्री चटर्जी  और शुभि शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की कहानी में प्रदीप अपने प्यार यानी तनुश्री के लिए पाकिस्तान जाते हैं और वहां पर दुश्मनों को धूल चटाते हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
मां तुझे सलाम - फोटो : सोशल मीडिया
मां तुझे सलाम
पवन सिंह स्टारर इस फिल्म में भारत में हुई आतंकी घटनाओं को जिक्र किया गया है। इस फिल्म में कांधार प्लेन हाईजैक, 26/11 ताज अटैक और मुंबई ट्रेन ब्लास्ट को दर्शाया गया है, जिसका बदला अभिनेता पाकिस्तान से लेते नजर आए हैं।

4 of 5
बागी - फोटो : सोशल मीडिया
बागी
फिल्म ‘बागी’ में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी नजर आए थे। इस फिल्म में खेसारी भारतीय जवान के किरदार में नजर आए थे, जो आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे स्टार फिल्म ‘बॉर्डर’ में सर्जिकल स्ट्राइक की दमदार कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में निरहुआ आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने भाई की मौत और साथी को आतंकी संगठन से छुड़ाने के लिए पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें