भोजपुरी सिनेमा का सिर्फ देश में ही नही बल्कि विदेश में भी बोलबाला देखने को मिलता है। भोजपुरी गाने हर जगह सुपरहिट हैं और फैंस इन फिल्मों और गानों को खूब प्यार देते हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले सितारों ने भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह जहां भी जाते हैं उनके पीछे फैंस पागल होने लगते हैं। जैसी दीवानगी किसी बॉलीवुड स्टार या दक्षिण भारतीय सितारे के लिए देखने को मिलती है। वैसे ही लोग भोजपुरी सितारों के लिए पागल हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की देशभर में तगड़ी फैन फालोइंग हैं।
जब खेसारी और काजल को देखकर बेकाबू हो गई भीड़
दोनों ही सितारों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। साथ ही दोनों की केमेस्ट्री भी फैंस को बहुत पसंद आती है। जब भी खेसारी और काजल साथ आते हैं फैंस उन्हें देखकर पागल हो जाते हैं। यही वजह है कि देशभर में स्टेज परफॉर्मेंस के लिए दोनों साथ ही पहुंचते हैं। हालांकि एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि काजल और खेसारी का स्टेज परफॉर्मेंस बंद करवाना पड़ा था।