kunal khemu
- फोटो : social media
चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर कुणाल खेमू ने कई हिट फिल्में दी हैं। 90 के दशक की फिल्में हम हैं राही प्यार के, जख्म और राजा हिंदुस्तानी में निभाए गए उनके किरादर आज भी दर्शकों के जहन में याद है। फिल्म जख्म में उन्होंने अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। हाल ही में कुणाल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। फिल्मों और सीरियल्स के अलावा कुणाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। कुणाल ने ऐसी ही एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। कुणाल ने कैप्शन में लिखा- 'हकुना मटाटा... मतलब कोई फिक्र नहीं।'