फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जब उनसे पूछा गया कि क्या फिरोज खान अपनी भावनाओं को अभिनेता के सामने व्यक्त करते थे, तो फरदीन खान ने हंसते हुए कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं।" उन्होंने बताया कि उनके पिता हर किसी को बताते थे कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं, लेकिन शायद ही कभी सीधे तौर पर उनसे यह व्यक्त करते थे। हो सकता है कि बाद के वर्षों में वह ज्यादा एक्सप्रेसिव हो गए हो, लेकिन वह आम तौर पर बहुत ही संकोची थे।