फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: 'जिन्हें किया लॉन्च, उन्होंने नई फिल्म के लिए जवाब तक नहीं दिया', अनुराग कश्यप का छलका दर्द

Sat, 15 Jun 2024 12:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अलग तरह की कहानियां पेशकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में वह महाराजा नाम की फिल्म में बतौर अभिनेता नजर आए थे। वह जल्द ही लोगों के लिए बैड कॉप नाम की सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस शो में वह अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 
Freedom At Midnight: ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का पोस्टर जारी, खून की लकीर के आमने-सामने दिखे जिन्ना और गांधी
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
इस बीच निर्देशक ने एक साक्षात्कार में इंडस्ट्री के कलाकारों को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। अनुराग ने कहा कि जब उन्होंने दो अभिनेताओं से उनकी नई फिल्म के लिए संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें पहले टाला और फिर जवाब देना बंद कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
निर्देशक ने खुलासा किया कि उन दोनों अभिनेताओं को उन्होंने ही लॉन्च किया था। इस बातचीत के दौरान अनुराग ने कहा कि वह उन कलाकारों का सम्मान करते हैं, जो वैध कारण बातकर फिल्म में काम करने से इनकार कर देते हैं। निर्देशक ने कहा कि वह उन लोगों से निराश हैं, जो उन्हें इंतजार करवाते हैं और बाद में संपर्क रखना भी छोड़ देते हैं। 

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
उन्होंने कहा, "मुझे कुछ लोगों की खूबी पसंद है जो कोई कारण से फिल्म के लिए 'नहीं' कह देते हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन जो लोग आपको दो-तीन साल तक इधर-उधर घुमाते हैं और फिर  मना कर देते हैं या फिर आपको जवाब देना भूल जाते हैं, ऐसे लोगों से मुझे समस्या है। दो अभिनेता हैं जिन्होंने मेरे साथ अपना करियर शुरू किया और फिर जिस फिल्म में मैं काम कर रहा हूं, उसको लेकर वे जवाब देना भूल गए। उन्होंने हां या न कहने की परवाह भी नहीं की। वे बस भूल गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम
बैड कॉप की बात करें तो इस सीरीज में अनुराग के अलावा गुलशन देवैया और हरलीन सेठी भी अहम किरदारों में हैं। सीरीज में दर्शकों को आठ एपिसोड देखने को मिलेंगे। शो का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है।
Mandira Bedi: अपने पति की मौत को नहीं भूल पाई हैं मंदिरा, बोलीं- हर दिन को नए दिन की तरह जीना सीख रही हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें