फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: वह बाजार जहां तवायफ भी रानी थी, संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी

Thu, 01 Feb 2024 10:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हीरामंडी - फोटो : Instagram
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अपनी आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीरीज की घोषणा 2023 में की गई थी और इसने अपनी दिलचस्प अवधारणा और शानदार कलाकारों के कारण प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह पैदा किया था। 'हीरामंडी' 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर जबर्दस्त उत्साह है और इसे और बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
हीरामंडी - फोटो : Instagram
संजय लीला भंसाली अपनी नेटफ्लिक्स की पहली सीरीज दर्शकों के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कई सितारों से सजी इस सीरीज का फर्स्ट लुक आज गुरुवार, एक फरवरी को जारी किया गया है। पहली झलक में उस बाजार की दुनिया की झलक दर्शकों के सामने पेश की गई है, जहां तवायफें भी कभी रानियां हुआ करती थीं। वीडियो में भव्य झलक के साथ तवायफों की शान-ओ-शौकत भी नजर आई। 
विज्ञापन

3 of 5
हीरामंडी - फोटो : Instagram
वीडियो की शुरुआत मनीषा कोइराला के किरदार से होती है। वे गंभीर प्रदर्शन के साथ आंखों में अजीब सी चमक और होठों पर गहरे राज दबाए नजर आईं। वहीं, अदिति राव और सोनाक्षी सिन्हा का रॉयल लुक दिखा। प्यार, ताकत और आजादी की जंग के बीच झूझती दिखीं हीरामंडी की तवायफें। 

4 of 5
हीरामंडी - फोटो : Instagram
यह सीरीज प्रेम, शक्ति, प्रतिशोध और स्वतंत्रता की महाकाव्य गाथा है। यह सीरीज कला, संस्कृति, सौंदर्य और भंसाली की विरासत का गहन उत्सव होने का वादा करती है। भंसाली प्रोडक्शंस की सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख सहित कई कलाकार शामिल हैं। 
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने फिल्म के लंबे शीर्षक का किया बचाव, बोले- ऐसे ही होने चाहिए प्रेम कहानी के टाइटल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय लीला भंसाली - फोटो : Instagram
इससे पहले संजय लीला भंसाली ने अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात की थी और कहा था, 'मैं बड़ी फिल्में बनाता हूं और यह मेरे लिए स्वाभाविक है, लेकिन जब मैं ओटीटी में आया तो मैंने कुछ बड़ा किया। यह अब तक का मेरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, इसलिए मैंने यह किया।डिजिटल माध्यम को अपनाने की जरूरत नहीं है, यह एक फिल्म देखने जैसा होगा।'
Box Office Collection: पहले हफ्ते में ही बेदम हुई ऋतिक रोशन की 'फाइटर', 'हुनमान' अब भी दिखा रही कमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें