सीमा परी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैटेलाइट चैनलों पर भी खूब मिला काम
खैर, गाड़ी आगे बढ़ती गई। पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मुख्त्यार चड्ढा’ में काम मिला। और, साथ ही सैटेलाइट चैनलों के धारावाहिकों का सिलसिला शुरू हो गया। ‘अगर तुम साथ हो’, ‘दहलीज’, ‘शास्त्री सिस्टर्स’ में काम करने के अलावा ‘अलादीन नाम तो सुना होगा’, ‘शादी के सियापे’, ‘मेरे साईं’, ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में भी काम किया। ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सावधान इंडिया’, ‘क्राइम अलर्ट’, ‘मौका ए वारदात’, ‘लाल इश्क’ और ‘डर की दस्तक’ की कहानियों में भी खूब काम किया। लेकिन, टेलीविजन पर मैंने जो भी काम किया वह हमेशा अपनी शर्त पर किया। मुझे शुरू से बहुत ज्यादा काम करने में यकीन नहीं रहा। मैंने बस उतना ही काम किया जितने में मेरी गरिमा बनी रहे और मेरी काबिलियत का सही सम्मान आर्थिक रूप से हो सके।