भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म में नहीं मिला काम
सुनील पाल ने सभी कॉमेडियन को लेकर फिल्म 'भावनाओं को समझो' बनाई थी। इसमें सभी हास्य कलाकारों ने काम किया था, लेकिन भारती सिंह ने नही। इस बात की खबर जब भारती सिंह को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत सुनील पाल से किया तो सुनील पाल ने उन्हें अपनी दूसरी फिल्म में काम देने की बात कह कर बात वही पर टाल दिया और भारती सिंह ने वादा किया कि जब भी वो दूसरी फिल्म बनाएंगे तो वो उनकी फिल्म में जरूर काम करेंगी। सुनील पाल कहते हैं, ‘जब मैं अपनी दूसरी फिल्म 'मनी बैक गारंटी' बनाने जा रहा था, तब भारती सिंह बहुत बड़ी स्टार बन चुकी थी, मुझे लगा कि पता नहीं अब मेरी फिल्म करेंगी या नहीं। लेकिन जैसे ही उनको अपनी फिल्म के बारे में बताया वह तुरंत तैयार हो गई। इस तरह से उन्होंने अपना वादा निभाया।’