भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज ने बदल दी किस्मत
भारती ने रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपनी करियर की शुरुआत की थी। वह इस शो में सेकंड रनर अप रहीं। इसके बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बहुत सारे कॉमेडी शो में हिस्सा लिया। उन्होंने 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'इंडियाज बेस्ट डांसर', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'डांस दीवाने', 'हुनरबाज: देश की शान' जैसे शो होस्ट किए। कॉमेडी की दुनिया में नाम हुआ तो किस्मत ऐसी पलटी कि फिर फिल्मों के ऑफर भी मिले। भारती हिंदी, पंजाबी और कन्नड़ फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वह अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी 786' और 'सनम रे' फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह 'नच बलिए', 'बिग बॉस', 'किचन चैंपियन', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे कई शो में बतौर गेस्ट हिस्सा ले चुकी हैं।