देवरानी जेठानी 2 ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राम और लक्ष्मण के पिता कहते हैं, 'बड़ा घर क लड़की बा, कहीं हमरे घर में आके परिवार में विरोध न पैदा कई दे।' लड़की के पिता कहते हैं,' जब आपके बड़की बहू अयोध्या में आकर राम के खातिर जानकी बन गइल बा, त हमार बिटिया आपके लखन खातिर उर्मिला बन जाई।' लक्ष्मण की शादी होती है। घर में देवरानी आती है। जेठानी उसका स्वागत करते हुए कहती है, 'हमार देवरानी एक दम बूटीफूल लागत हई।' देवरानी कहती है, 'बूटीफूल नाही दीदी, ब्यूटीफुल।' जेठानी कहती है,' उह त।' ट्रेलर में दिखया गया है कि धीरे -धीरे देवरानी और जेठानी के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे हैं। बड़ा बेटा अपने पिता से कहता है,'बाबू जी जब से घर में पढ़ल लिखल लड़की आ जाले, घर में दरार पैदा हो जाला।' छोटा भाई अपने बड़े भाई से कहता है, 'छोड़ द दुनो परानी हमार हिस्सा।' दोनों भाइयों के बीच बंटवारा हो जाता है। पिता कहता है, 'दुनो भाई अयोध्या के बाट देहले।'
शादी के बाद परिणीति ने पति राघव संग मनाई पहली दिवाली