दिवाली का त्योहार रविवार, 12 नवंबर को देशभर में धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों ने ही नहीं, मनोरंजन जगत के तमाम सितारों ने खुशी और उत्साह के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। कई सितारों ने दिवाली मानते हुए प्यारा संदेश दिया। साउथ सिनेमा की मशहूर हस्तियों ने परिवार, दोस्तों के साथ इस खुशी के अवसर को मनाया, जिसकी ग्लैमरस तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं। चलिए एक नजर देखते हैं कि कैसी रही इन साउथ सितारों की दिवाली...