फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना गूगल पर बनीं नेशनल क्रश, इस वजह से अभिनेत्री का नाम हो रहा है ट्रेंड

Mon, 23 Nov 2020 03:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : file photo
साउथ सिनेमा की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपने अभिनय से हमेशा दर्शकों के दिलों को जीतती रही हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना को सर्च इंजन गूगल ने 2020 की भारत की राष्ट्रीय क्रश बताया है। इसके बाद से अभिनेत्री का नाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : file photo
दरअसल गूगल पर national crush of india female 2020 सर्च करने पर रश्मिका मंदाना का नाम सामने आ रहा है। इस बात की जानकारी रश्मिका मंदाना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए भी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट को साझा किया है। जिसमें #NationalcrushRashmika लिखा हुआ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : file photo
रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर #NationalcrushRashmika के स्क्रीनशॉट को साझा किया है। अपना नाम ट्रेंड करने पर रश्मिका मंदाना ने अपने ट्वीट में खुशी भी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस की तारीफ भी की है। 

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं। वह काफी प्यारे हैं... नहीं हैं? मेरा दिल उन सबके पास है।' सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रही हैं, और #NationalcrushRashmika ट्रेंड होने पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से की थी। रश्मिका मंदाना की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। रश्मिका मंदाना आखिरी बार तेलुगु फिल्म भीष्मा में नजर आई थीं। 

पढ़ें: दीपिका ने शुरू की शाहरुख के साथ इस फिल्म की शूटिंग, बॉक्स ऑफिस पर हर बार सुपरहिट रही जोड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें