शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण
- फोटो : file photo
फिल्म 'पठान' में दीपिका और शाहरुख चौथी बार रोमांटिक जोड़ी बना रहे हैं। इसे पहले ये दोनों 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में भी एक साथ काम कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये तीनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। दीपिका पादुकोण का साथ शाहरुख ने इस फिल्म में शायद इसलिए ही पकड़ा है।