टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'गणपत' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले आज फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें टाइगर योद्धा बने दमदार अंदाज में नजर आए हैं। टीजर में वह अपने एक्शन से दर्शकों के होश उड़ा रहे हैं। टाइगर के साथ-साथ कृति सेनन भी एक्शन अवतार में दिखी हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन की झलक भी टीजर में है। सबसे दिलचस्प बात है कि बिग बी की दमदार आवाज ने इस टीजर को और दमदार बना दिया है।