घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हर तरफ विक्रम राठौड़ का हल्ला है। फिल्म ‘पठान’ के लिए टिकट खिड़की के बादशाह शाहरुख खान ने यही रूप धरा है। फिल्म तीन दिन में ही 200 करोड़ रुपये का सिक्सर मार चुकी है। उधर, साल के शुरू में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘पठान’ के आंकड़ों पर भी ट्रेड विशेषज्ञों और दर्शकों की नजरें अब तक टिकी हुई हैं। वजह ये है कि इस फिल्म के कलेक्शन की तुलना हफ्ता दर हफ्ता सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ से होती रही है। इस बीच, दोनों फिल्मों की रिलीज का महीना भर पूरा होने के बाद के आंकड़ों में तारा सिंह ने पठान को चित कर दिया है।