फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan Collection: 'पठान' की तरह 'जवान' ने भी चुनी बिना कांटों वाली राह, 15 दिन तक जादू चला तो 1000 करोड़ पक्के

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

जब मैं विलेन बनता हूं न तो मेरे आगे कोई भी हीरो टिक नहीं सकता... बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की फिल्म जवान के इस डायलॉग को अगर मूवी की रिलीज डेट से जोड़कर देखा जाए तो यह बिल्कुल सटीक बैठता है। सच ही तो है, अब किसमें इतनी हिम्मत है कि वह 'बादशाह' से टक्कर ले। एसआरके ने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' से चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करके यह साबित कर दिया कि शेर अभी शिकार करना नहीं भूला है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 को धूल चटाते हुए पठान 543.05 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। अभी पठान का रिकॉर्ड तोड़ने में कई फिल्मों के पसीने छूट रहे थे कि एसआरके की 'जवान' ने सोने पर सुहागा कर दिया है। 

विज्ञापन

2 of 6
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेप्रेमियों पर छाया जवान का जादू
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। साउथ  फिल्म मेकर एटली कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म मास एंटरटेनर है, जिसमें समय-समय पर एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का डोज मिलता है। दीपिका ने अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाया तो संजू बाबा के नायक अवतार ने दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। आलम यह है कि ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करने वाली जवान महज तीन दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 6
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

चक्रव्यूह रचकर मैदान में उतरा 'जवान'
अगर गौर से देखा जाए तो 'जवान' और 'पठान' में एक चीज कॉमन मिलेगी। नहीं समझे? तो चलिए हम आपको बताते हैं। एसआरके को यूं ही इंडस्ट्री का किंग नहीं कहा जाता। बादशाह युद्ध में चक्रव्यूह रचकर उतरते हैं। जवान को सोची समझी रणनीति के तहत सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसके साथ कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई। यानी एसआरके 28 सितंबर तक बॉक्स ऑफिस पर छाने के मूड में हैं। उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में फिल्म के रास्ते में आए एक-एक कांटे को साफ कर दिया है। 

4 of 6
जवान-सालार - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे बड़ा कांटा था 'सालार'
'आदिपुरुष' की नाकामयाबी के बाद साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' को लगातार तारीख पर तारीख मिल रही हैं। एक समय तो चर्चा थी कि 'सालार' और 'जवान' में जबर्दस्त टक्कर हो सकती है, लेकिन पहले फिल्म की रिलीज डेट 28 सितंबर की गई और अब उसे नवंबर तक सरका दिया गया है। यानी एसआरके से रास्ते में आया यह रोड़ा एकदम साफ हो चुका है। हालांकि, द कश्मीर फाइल्स से बॉक्स ऑफिस को दहलाने वाले विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को मैदान में उतरकर जवान के रास्ते में रोड़े अटका सकती है। 

विज्ञापन

5 of 6
श्री, जाने जां और द ग्रेट इंडियन फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया
28 सितंबर तक एकदम साफ है पूरा रास्ता
अब मैदान से सबसे बड़ा शिकारी यानी सालार साफ हो चुका है तो छोटे-मोटे कांटों से जवान पर शायद ही फर्क पड़ेगा। 15 सितंबर को राजकुमार राव की श्री सिनेमाघरों में कदम रखेगी, लेकिन उनके हालिया करियर को देखते हुए जवान की राह मुश्किल होना ही कठिन लग रहा है। 21 सितंबर को जाने जां और 22 सितंबर को द ग्रेट इंडियन फैमिली व सुखी भी टक्कर देने की कोशिश कर सकती हैं, लेकिन जाने जां और सुखी तो डायरेक्ट नेटफ्लिक्स पर आएंगी। वहीं, द ग्रेट इंडियन फैमिली से भी जवान को टक्कर मिलना मुश्किल लग रहा है। इसके बाद 28 सितंबर को द वैक्सीन वॉर के साथ फुकरे 3 दस्तक जरूर देगी, लेकिन तब तक जवान उस मुकाम को हासिल कर सकता है, जिसे छूना बॉलीवुड की किसी भी फिल्म के लिए बेहद मुश्किल हो सकता है। जानकारों की मानें तो अगर जवान की कमाई इतनी रफ्तार में जारी रहती है तो फिल्म 28 सितंबर तक देश में ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा बेहद आसानी से छू सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गदर 2, पठान - फोटो : सोशल मीडिया
निशाने पर पहले तारा सिंह, फिर पठान
जवान बॉक्स ऑफिस पर जितनी तेजी से रिकॉर्ड बना रही है, उससे फिल्म के निशाने पर सबसे पहले गदर 2 के तारा सिंह है और उसके बाद शाहरुख अपनी ही फिल्म पठान को धूल चटाते नजर आ सकते हैं। गदर 2 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 510 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें-  Jawan 200 Cr: ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए 200 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें